Posts

Showing posts from March, 2024

एलन कोलकाता के मेगा ओरियंटेशन में शामिल हुए 5 हजार स्टूडेंट्स-पेरेंट्स एलन सिस्टम को समझा, जिज्ञासाएं शांत की

Image
कोलकाता 31 मार्च, 2024:    इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए देशभर में विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड का मेगा ओरियंटेशन सेशन रविवार को दो पारियों में शहर के धन-धान्य ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम को एलन के चीफ अकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी ने सम्बोधित किया। इस सेशन में करीब 5 हजार स्टूडेंट्स व पेरेंट्स शामिल हुए। सेशन की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं एलन प्रार्थना के साथ हुई। इसके साथ ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 35 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित करते हुए प्रजेन्टेशन दिया गया। इसमें एलन के रिजल्ट्स और सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की जानकारी दी। सेशन में एलन के सीएओ सी आर चौधरी ने बताया कि एलन अपने 35 वर्षों के अनुभव और विद्यार्थियों के कॅरियर बनाने के संकल्प को लेकर कार्यरत है। एलन के लिए हर कार्य के केन्द्र में विद्यार्थी होता है, जो भी बदलाव किए जाते हैं, वो विद्यार्थी की बेहतरी के लिए किए जाते हैं। हर विद्यार्थी को उसकी क्षमता और अपेक्षा के अनुरूप अच्छे शिक्षक मिलें, यह गारंटी एलन देता है, जिन विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है, उनकी कुछ दिनों में क्लासेज शुरू होने जा रह

राफ्ट कॉस्मिक ईवी ने इनोवेटिव इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किया

Image
कोलकाता (हिंदुकाल) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग में अग्रणी  राफ्ट कॉस्मिक ईवी ने गुरुवार को बाजार में अपने अत्याधुनिक ईवी स्कूटी को लॉन्च किया। जिसमें ऑटोमोटिव परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए चार असाधारण ईवी मॉडल लॉन्च किए गए। प्रत्येक मॉडल एक अलग चरित्र का प्रतीक है। राफ्ट कॉस्मिक ईवी वॉरियर (स्ट्रीट फाइटर), शहरी जंगल के लिए बनाया गया, वॉरियर लचीलापन और शक्ति का प्रतीक है; राफ्ट कॉस्मिक ईवी इंडस (रेंज किंग), रेंज दक्षता में नए मानक स्थापित करते हुए, इंडस लंबी यात्राओं के लिए अंतिम साथी है;  राफ्ट कॉस्मिक ईवी मैग्नेटिक (क्लास और सादगी, सादगी के साथ परिष्कार का सहज मिश्रण, मैग्नेटिक गति में लालित्य बिखेरता है; राफ्ट कॉस्मिक ईवी ज़ांस्कर (मुकुट का रत्न), वैभव और प्रतिष्ठा का संचार करता हुआ, ज़ांस्कर विलासिता और प्रदर्शन का प्रतीक है। उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में मुख्य अतिथि आदित्य विक्रम बिड़ला, कॉस्मिक ईवी लिमिटेड और कॉस्मिक बिड़ला समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक* अन्य उल्लेखनीय व्यक्तित्वों के साथ-साथ, जितेंद्र कोचर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), वेदांत मिमानी, मुख्य परिचालन

कर्मों की अदालत

Image
        ✍️ लेखक की कलम से..... कर्मों की अदालत के चारों तरफ दीवारें नहीं होती है न ही छत होती है, न सबूत पेश कर्ता होता है न गवाह देने वाला होता है साथ ही दो ही पक्ष सिर्फ हाजिर होते है " एक कर्मकर्ता  " (जीव) वह...... " दुसरा न्यायकर्ता " (ईश्वर) होता है, इसमें तीसरे व चौथे पक्ष  की जरूरत नहीं होती है न ही गवाह की आवश्यकता होती है, न ही सबूत पेश कर्ता की जरूरत होती है यह बात हर प्राणी मात्र को कर्म करते समय ध्यान में रखना चाहिए की किए गये कर्मों का न्याय एक न एक दिन जरुर होना निश्चित है पर कब.....? यह न्यायाधिश (ईश्वरीय संविधान) के कार्य क्षैत्र में आता है तब यह अच्छे बुरे दोनो कर्मों का न्याय होता है जब इन अच्छे - बुरे कर्मो की लिस्ट न्याय प्रविष्ट होती है तब फैसला सुनाया जाता है तब संसार के लोगों में इसे राहु-केतु का प्रकोप व साढे साती लग गई कहते है जो एक महिने से लेकर ढाई बर्ष, साढे सात बर्ष तक का समय काल हो सकता है वह यह हर जीव के अपने-अपने अशुभ कर्मों पर आधारित होता है तद्पश्चात अच्छे दिन का आगमन भी अच्छे कर्मों के लिए होना निश्चित है कारण सुख ओर दुख का यह जोड

केन्द्रीय राष्ट्रीय पादपालय हावड़ा में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

Image
सौम्यजीत चक्रवर्ती: दिनांक 20 मार्च 2024 को हावड़ा स्थित भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के केन्द्रीय राष्ट्रीय पादपालय के द्वारा एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस दौरान राजभाषा विभाग के द्वारा हाल में सी डेक पुणे के सहयोग से विकसित कंठस्थ 2.0 अनुवाद टूल्स पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया है । कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डॉ  आर के गुप्ता, वैज्ञानिक ई, कार्यालय अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक राजभाषा हिन्दी में कार्य करने का आव्हान किया ।  राजभाषा विभाग, कोलकाता अनुभाग से मुख्य वक्ता के तौर पर श्रीमती अमृता मींज , उप निदेशक राजभाषा ने प्रतिभागियों को राजभाषा अधिनियम की उपधाराओं, दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई । श्रीमती अमृता मींज, ने कार्यालय उपयोगी पत्र व्यवहारों में हिन्दी की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी । भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण मुख्यालय के श्री श्याम किशोर महतो, वरिष्ठ हिन्दी अनुवादक, ने राजभाषा अधिनियम, वाक्य संरचना, भारतीय भाषाओं में हिन्दी की स्थिति, एवं कंठस्थ 2.0 आदि की जानकारी प्रदान की ।  कार्यशाला में 70 अधिकारियों

शिव का डमरू...

Image
एक बार की बात है, देवताओं के राजा इंद्र ने किसानों से किसी कारण से नाराज होकर बारह वर्षों तक बारिश न करने का निर्णय लेकर किसानों से कहा-" अब आप लोग बारह वर्षों तक फसल नही ले सकेंगे।"    सारे किसानों ने चिंतातुर होकर एक साथ इंद्रदेव से वर्षा करवाने हेतु प्रार्थना की। इंद्र ने कहा -" यदि भगवान शंकर अपना डमरू बजा देंगे तो वर्षा हो सकती है।"  इंद्र ने किसानों को ये उपाय तो बताया लेकिन साथ में गुप्तवार्ता कर भगवान शिव से ये आग्रह कर दिया कि आप किसानों से सहमत न होना।       जब किसान भगवान शंकर के पास पहुँचे तो भगवान ने उन्हें कहा -" डमरू तो बारह वर्ष बाद ही बजेगा।"  किसानों ने निराश होकर बारह वर्षों तक खेती न करने का निर्णय लिया।      उनमें से एक किसान था जिसने खेत में अपना काम करना नहीं छोड़ा। वो नियमति रूप से खेत जोतना, निंदाई, गुड़ाई, बीज बोने का काम कर रहा था। ये माजरा देख कर गाँव के किसान उसका मज़ाक उड़ाने लगे। कुछ वर्षों बाद गाँव वाले इस परिश्रमी किसान से पूछने लगे -" जब तुम्हे पता है कि बारह वर्षों तक वर्षा नही होने वाली तो अपना समय और ऊर्जा क्यों नष्ट क

होली महोत्सव पर गोकुल श्री की आगरा चाट दावत का आनंद लें

Image
मोहम्मद नईम  कोलकाता (हिंदुकाल) गोकुल श्री होली महोत्सव में एक विविधतापूर्ण आगरा चाट के संग्रह के साथ स्वाद के परिप्रेक्ष्य में सेट हैं। प्रसिद्ध सूजी गोलगप्पा से लेकर स्वादिष्ट आलू टिक्की चाट तक, और प्रसिद्ध दिल्ली छोले भटूरे तक, मेनू उत्तर भारत के माध्यम से एक रसोई यात्रा का वादा करता है।  अन्य आनंदों में शामिल हैं दही भल्ला, पपड़ी चाट, दाल पकवान चाट, और मुरादाबादी दाल विथ बिस्किटी रोटी। जो भोजन की अधिक वांछना कर रहे हैं, उनके लिए विकल्प जैसे कि बड़ई कचौड़ी विथ आलू सब्जी एंड काशिफल की सब्जी उपलब्ध हैं। आलू लच्छा टोकरी चाट और मक्खन का तरबूज जैसी विशेषताओं को भूल न जाएं। दो लोगों के लिए 250 रुपये की किफायती कीमत पर, यह दावत 16 मार्च से 24 मार्च तक चलती है। गोकुल श्री के निदेशक लक्ष्मीकांत बलासिया ने कहा, "होली महोत्सव पर उत्तर भारत के स्वाद का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाओ! हमारा मेनू प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड विशेषताओं से भरा हुआ है, जैसे कि गोलगप्पा, आलू टिक्की चाट, और बहुत कुछ। सस्ता और स्वादिष्ट, यह एक ऐसा भोजन है जिसे आप नहीं छोड़ना चाहेंगे!"

शहर की लाइफस्टाइल इवेंट फायरफ्लाइज के 14वें संस्करण में कोलकाता में "ड्रेंच इन लक्जरी" थीम पर आकर्षक प्रदर्शनी का सफल आयोजन

Image
 हिंदूकाल संवादाता : Kolkata, 16 th March, 2024: कोलकाता की अग्रणी फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट फायरफ्लाइज की ओर से कोलकाता के ताज बंगाल में 14वां सफल संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। "ड्रेंच इन लक्ज़री" थीम पर आधारित इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में उत्पादों की चमकदार श्रृंखला प्रदर्शित की गई। जिसे देखकर फैशन प्रेमियों और मशहूर हस्तियों ने इसकी जमकर सराहना की। फायरफ्लाइज का आयोजन श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती स्नेहा तापड़िया, श्रीमती सलोनी भालोटिया और सुश्री शिल्पी गोयल द्वारा किया गया था। विविध पृष्ठभूमि वाली यह टीम, अत्याधुनिक फैशन और जीवन शैली में रचनात्मकता और पूर्णता के लिए अपने जुनून से एकजुट है। इस भव्य प्रदर्शनी में समाज के विभिन्न क्षेत्र से जुड़े मशहूर हस्तियां, जिनमे तनुश्री चक्रवर्ती, शाहेब भट्टाचार्य, ऋचा शर्मा, मुमताज सरकार, मौबानी सरकार, मल्लिका बनर्जी, सायंतनी गुहा ठाकुरता, श्रेया पांडेय, फलाक रशीद रॉय, सुभमिता बनर्जी, रीता भिमानी, सुदर्शन चक्रवर्ती, सोनल रवि श्रीवास्तव, पॉलोमी पोलो दास, जेसिका गोम्स इनमे शामिल हुए। फायरफ्लाइज की ओर से हर तरह के ग्राहकों की पस

रमज़ान 2024: दुबई में इफ़्तार और सुहूर के लिए बेहतरीन स्थान

Image
 हिंदूकाल संवादाता :   Kolkata , 14  मार्च  2024:   रमज़ान   का   पवित्र   महीना   शुरू   हो   गया   है   और   यह   दुबई   में   अपने   प्रियजनों   के   साथ   आध्यात्मिक   एवं   गुणवत्तापूर्ण   समय   बिताने   का   अच्छा   समय   है ,  क्योंकि   यहां   आपको   इफ़्तार   और   सुहूर   के   ढेरों   विकल्प   मिलेंगे।   पारम्परिक   दावत   से   लेकर   प्रमाणिक   व्यंजनों   तक   यहां   बहुत   से   विकल्प   उपलब्ध   हैं।   इसके   अलावा   पूरे   शहर   में   इस   दौरान   सांस्कृतिक   कार्यक्रमों   का   आयोजन   किया   जाता   है ,  जैसे   रमज़ान   की   मार्केट्स   जो   क्षेत्र   की   समृद्ध   धरोहर   की   एक   झलक   प्रस्तुत   करती   हैं।       1.  बॉम्बे   बंगलॉ -  यूएई   का   स्वदेशी   और   मिशलीन - गाईड - फीचर्ड   रेस्टोरेन्ट   सांस्कृतिक   रूप   से   समृद्ध   व्यंजन   और   प्रमाणिक   भारतीय   फ्लेवर्स   लेकर   आता   है।   यहां   आप   जेबीआर   बीच   और   ऐन   दुबई   के   नज़ारों   का   आनंद   उठाते   हुए   स्वादिष्ट   व्यंजनों   का   लुत्फ़   उठा   सकते   हैं।   110  दिरहम   प्रति   व्यक्ति   की   कीमत