Posts

Showing posts from July, 2019

हनुमान चालीसा का पाठ हावड़ा में मुस्लिम महिलाओं ने किया

Image
हावड़ा के डबसन रोड एसी मार्केट के संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ काफी भारी मात्रा में देखने को मिली. तकरीबन पाँच सौ हनुमान भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ स्वर बद्धता के साथ किया. इतना ही नहीं इन हनुमान भक्तों में मुस्लिम महिलायें भी शामिल थी, जिन्होंने बाकि भक्तों से साथ स्वर बद्धता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया. जिससे भक्तों में ही नहीं इलाके वासियों मे भी उत्साह रहा. उधर दोपहर बाद पाँच बजे से सड़क सफाई के साथ गंगा जल छिड़काव कर मन से हनुमान भक्त मंदिर के पास पहुँचे, वहीं उनपर गंगा जल छिड़काव कर हनुमान चलीसा का पाठ महिला-पुरुष भक्तों ने शुरु किया. हर मंगलवार को होने वाले हनुमान चालीसा के पाठ की शुरुआत समाजसेवी डॉ. आनन्द पाण्डेय, उमेश राय, पूर्व पार्षद गीता राय ने की. वहीं आज इस मौके समाज सेवी सुरेन्द्र जैन, तीन तलाक़ की फरियादी इशरत जहां, विनोद जायसवाल, रवि साव, राजेश राय, उमा प्रसाद मुकेश राय,सतीश पाण्डेय, आशा अग्रवाल, विजय लक्ष्मी रेड्डी के साथ अबालवृद्धों की भीड़ बढ़ती गई.

बारिश में बच्चों को पॉलीथिन बैग में नदी पार कराई जाती है, ताकि वे सूखे कपड़ों में स्कूल पहुंच सकें

Image
हिन्दूकाल     17 जुलाई, 2019 उत्तरी वियतनाम के हुओई हा गांव के बच्चे बारिश में यह जोखिम उठाते हैं गांव के मुखिया का कहना है कि बारिश में अस्थायी पुल टूट जाता है, कोई और विकल्प नहीं है  बच्चों के बहने या पॉलीथिन बैग में बेहोश होने का डर रहता है हनोई.  उत्तरी वियतनाम के हुओई हा गांव के बच्चे सूखे कपड़ों में स्कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं।दरअसल, बरसात के दिनों में जब नाम मा नदी उफान पर होती है, तो बच्चों को एक पॉलीथिन में बंद कर दिया जाता है। फिर तैराक उन्हें खींचकर नदी के दूसरे तरफ ले जाते हैं।  गांव के मुखिया वो गोइंग का कहना, "यह बेहद खतरनाक है, लेकिन हमारे पास इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। बारिश के दिनों में नाम मा का जलस्तर बढ़ जाता है। बांस से बना अस्थाई पुल टूट जाता है। ऐसे में नदी तैर कर ही पार की जा सकती है।" एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि बच्चे की यूनिफॉर्म गंदी और गीली न हो इसलिए यह तरीका अपनाया है। 'नदी पार कराना जोखिम से भरा ​​'  गोइंग कहते हैं कि पॉलीथिन में नदी पार कराना जोखिम से भरा है। बच्चों के बहने या पॉल

बिहार, असम और उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 65 की मौत

Image
हिन्दूकाल     17 जुलाई, 2019 केंद्र सरकार ने असम के लिए 251.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की उत्तर बिहार में बूढ़ी गंडक समेत छह नदियां और असम में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर असम और बिहार में बाढ़ से 72 लाख लोग प्रभावित बिहार, असम और उत्तर प्रदेश बाढ़ से बेहाल हैं। मंगलवार शाम तक बिहार के 16 जिलों में 34 और असम के 33 जिलों में 17 लोगों की मौत की खबर है। जबकि उत्तर प्रदेश में 14 लोग जान गंवा चुके हैं। असम और बिहार के 72 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, मौसम विभाग ने केरल में अगले 24 घंटों में 204 मिमी (करीब 20 सेमी) बारिश की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। उत्तर बिहार में बूढ़ी गंडक समेत छह नदियां खतरे के निशान से ऊपर है। बिहार के दरभंगा में 2, मुजफ्फरपुर में 4, मोतिहारी में 1, सीतामढ़ी में 2, शिवहर में 8, मधुबनी में 6, पूर्णिया में 9 और कटिहार में 2 की मौत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक- 796 जवानों के साथ एनडीआरएफ की 26 टीमों ने अब तक 1.25 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर

भाजपा ने उत्तर हावड़ा,वार्ड 12 में सदस्यता अभियान चलाया

Image
उत्तर   हावड़ा   भाजपा   मण्डल  3  द्वारा   वार्ड  12  मे   पीरतल्ला   मोड़   पर   मण्डल   अध्यक्ष   उमेश   यादव   के   नेतृत्व   में   सदस्यता   अभियान   चलाया   गया।कार्यक्रम   में   हावड़ा   सदर   ज़िला   महामन्त्री   विनय   अग्रवाल , युवा   मोर्चा   ज़िला   अध्यक्ष   ओम्   प्रकाश   सिंह , ज़िला   कार्यसमिति   सदस्य   आनंद   सोनकर , महिला   मण्डल   अध्यक्ष   इन्दु   सिंह , मण्डल   उपाध्यक्ष   देवेंद्र   ओझा , मण्डल   सचिव   अरविंद   मिश्रा , बिरु   साहनी , सुज़ित   मल्लिक   उपस्थित   रहे।कार्यक्रम   के   दौरान   सैकड़ों   की   संख्या में   लोगों   ने   आकर   सदस्यता   ग्रहण   की।कार्यकर्ताओं   को   उनके   मोबाइल   फ़ोन   से  8980808080  न०   मिस्ड   कॉल   करके   सदस्यता   क्रमांक   मिला।ततपस्चात   भाजपा   के   फ़ॉर्म   भरकर   सदस्यता   पूर्ण   की   गयी।कार्यक्रम   को   सफल   बनाने   में   बप्पा   दास , सोमेन   कुंडु , सतीश   सोनकर , कार्तिक   चौधरी , अजित   सिंह , आनंद   तिवारी , किरण   सिंह , गीता   त्रिवेदी   ने   पूर्ण   सहयोग   किया।

बाँधाघाट में मना डॉ श्यामा प्रसाद का जन्मदिन एवं भाजपा सदस्यता अभियान |

Image
हिन्दूकाल     उत्तर   हावड़ा  , 6  जून , 2019 बांधाघाट में मना डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का जन्म उत्सव | आज हावड़ा सदर उत्तर हावड़ा मंडल 1 मेँ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जनसंघ के संस्थापक, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भारत केशरी डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी का जन्मदिवस मनाया | उनके चित्र पर माल्यापर्ण एवं सभी ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किया | लोंगो के बीच ठंडा शर्बत एवं केशरिया लड्डू वितरण किया गया |  उनके द्वारा किया गया आंदोलन " एक प्रधान, एक विधान, एक संविधान के बारे में आम लोंगो को बताया गया | " आज से भाजपा का सदस्यता अभियान 2019 मिस कॉल 8980808080 करें एवं सदस्य बने कि भी शुरुवात हुई | कार्यक्रम को सफल बनाने में हावड़ा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक ध्रुव अग्रहरि, दामोदर तोडी, भानु सिंह, निशु कुर्मी, ओमप्रकाश सिंह, अवध शाव, टिंकू, गिरी बाबा, अमित जयसवाल, ज्योतिषकर दुबे, संदीप सिंह, अन्य कार्यकर्ता का सहयोग रहा |

उत्तर हावड़ा,मण्डल 3 मे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

Image
हिन्दूकाल     उत्तर   हावड़ा  , 6  जून , 2019 उत्तर   हावड़ा , मण्डल  3   के   अध्यक्ष   उमेश   यादव   जी   के   नेतृत्व   मे    डाक्टर   श्यामा   प्रसाद   मुखर्जी   के  118 वे   जन्मदिन   के   अवसर   पर   रक्तदान   शिविर   का   आयोजन   किया   गया। इस   कार्यक्रम   में   भाजपा   के   राष्ट्रीय   सचिव   और   सांसद   श्री   सुरेश   पुजारी   सहित , प्रदेश   महामंत्री   संजय   सिंह , हावड़ा   सदर   के   अध्यक्ष   सूरजित   साहा , युवा   मोर्चा   प्रदेश   उपाध्यक्ष   दीपक   राय , ज़िला   नेता   आनन्द   सोनकर , महिला   मोर्चा   अध्यक्ष   दुर्गावती   सिंह , इशरत   जहाँ , भूतपूर्व   पार्षद   अनिता सिंह , विजय   ओझा , इंदू   सिंह , मण्डल  2  अध्यक्ष   अवधेश   शाव   सहित   कई   नेता   उपस्थित   थे। सुरेश   पुजारी   जी   ने   कहा   की   द्रौपदी   के   वस्त्र   को   छूने   मात्र   से   पुरी   कौरव   सेना   समाप्त   हो   गयी   उसी   तरह  TMC  की   सरकार   भी   धराशायी   हो   जाएगी   क्योंकि   की  TMC  की   सरकार   में   महिला   भी   सुरक्षित   नहि   है   वही   ज़िला   नेता   आनन्द   सोनकर