लहू बोलेगा के द्वारा ट्रैफिक पुलिस को गर्मी में गमछा, ग्लूकोस गॉगल्स और सेवई वितरण किया
रांची: रक्तदान संगठन “लहू बोलेगा” रांची द्वारा माहे रमज़ान के अंतिम दिन एवं गर्मी की शुरुआत में राजधानी रांची के प्रमुख चौक परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक,मेन रोड़ पर स्थित लगे सभी ट्रैफिक पुलिस को डीएसपी ट्रैफिक रांची प्रमोद कुमार एवं अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची के निदेशक डॉ सयैद इक़बाल हुसैन के हाथों सफ़ेद गमछा,रंगीन चश्मा, ग्लूकोज डी,पैकेट सिवाई दी गई..कार्यक्रम का शुभारंभ और उदघाटन डीएसपी ट्रैफिक रांची प्रमोद कुमार,ट्रैफिक थाना प्रभारी,अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची के निदेशक डॉ सयैद इक़बाल हुसैन,झारखंड आंदोलनकारी आज़म अहमद,सांस्कृतिक कर्मी अनिल अंशुमान एवं लहू बोलेगा के नदीम खान शामिल थे।यह कार्यक्रम गर्मी में राजधानी रांची के सभी चौक-चौराहों पर किया जाए जाएगा।
Comments
Post a Comment