भारत से दुबई जाने वाले पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या के बीच दुबई ने भारतीय पर्यटकों के लिए पांच साल के मल्टीपल एंट्री वीज़ा की घोषणा की
2023 में भारत से रिकॉर्ड तोड़ 2.46 मिलियन ओवरनाईट पर्यटक दुबई पहुंचे, 34 फीसदी सालाना बढ़ोतरी
Kolkata, 23 फरवरी, 2024: हाल ही में दुबई डिपार्टमेन्ट ऑफ इकोनोमी एण्ड टूरिज़्म (डीईटी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से दिसम्बर 2023 के बीच भारत से 2.46 मिलियन ओवरनाईट पर्यटक दुबई पहुंचे। 2022 में यह आंकड़ा 1.84 मिलियन था और महामारी से पहले 2019 में 1.97 मिलियन पर्यटक दुबई गए थे। इस तरह महामारी से पहले की तुलना में भारत से दुबई जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 34 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के साथ भारत से सबसे ज़्यादा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक इसी एक मार्केट की तरफ जा रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने 2023 में दुबई के रिकॉर्ड तोड़ पर्यटन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विकास के ये आंकड़े दुबई इकोनोमिक एजेंडा डी33 के अनुरूप हैं, जिसका लॉन्च एक साल पहले महामहिम शेख मोहम्मद बिन रशिद अल मकतूम, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं प्राइम मिनिस्टर, यूएई और दुबई के शासक द्वारा किया गया था। दुबई को कारोबार एवं मनोरंजन के लिए दुनिया के टॉप तीन शहरों में शामिल करना तथा घूमने, रहने एवं काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर बनाना इस एजेंडा का मुख्य उद्देश्य है।
भारत दुबई के लिए टॉप सोर्स मार्केट है, ऐसे में डीईटी, भारत की प्रमुख कारोबार प्रदर्शनी SATTE 2024 में सक्रियता से हिस्सा ले रहा है। इस तरह के आयोजन दुबई की तरफ नए एवं मौजूदा पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करते हैं। साथ ही भारतीय यात्रियां को दुबई के हितधारकों जैसे एयरलाईन्स, डेस्टिनेशन मैनेजमेन्ट कंपनियों, होटल एवं रिज़ॉर्ट, दुबई के आकर्षणों के साथ जोड़कर महत्वपूर्ण साझेदारियों को प्रोत्साहित करते हैं।
भारत एवं दुबई के बीच यात्रा को बढ़ावा देने के लिए दुबई ने पांच साल के मल्टीपल एंट्री वीज़ा की घोषणा की है, यह घोषणा पर्यटन एवं कारोबार संबंधों को बढ़ाने तथा आर्थिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि सर्विस रिक्वेस्ट मिलने एवं स्वीकार किए जाने के दो से पांच कार्यगत दिनों के भीतर जारी वीज़ा के साथ यात्री 90 दिनों तक देश में रह सकता है, इसे समान अवधि के लिए एक बार विस्तारित किया जा सकता है, जिसमें कुल स्टे एक साल में 180 दिनों से अधिक नहीं होना चाहिए। इस पहल से पर्यटक मल्टीपल एंट्रीज़ एवं एक्ज़िट्स का लाभ उठा सकेंगे, इस तरह काम के सिलसिले में या छुट्टी मनाने के लिए दुबई जाना आसान हो जाएगा और भारत एवं दुबई के बीच सहज कनेक्टिविटी को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बदेर अली हबीब, रीजनल हैड, प्रोक्सिमिटी मार्केट्स, दुबई डिपार्टमेन्ट ऑफ इकोनोमी एण्ड टूरिज़्म ने कहा, ‘‘दुबई भारत के साथ दीर्घकालिक रिश्तों को महत्व देता है और 2023 में भारत से दुबई आने वाले पर्यटकों की संख्या ज़बरदस्त रही, जिसने हमारे पर्यटन सेक्टर के रिकॉर्ड तोड़ परफोर्मेन्स में योगदान दिया। पांच साल का मल्टीपल एंट्री वीज़ा भारत के साथ हमारे मौजूदा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न सिर्फ भारतीय पर्यटकों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी बल्कि आर्थिक साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण मंच की भूमिका निभाएगी। यह भारत के लिए दुबई की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत भारतीय पर्यटक यूएई एवं उप-महाद्वीप में ढेरों संभावनाओं का अनुभव पा सकते हैं। उड़ानों की बेहतरीन कनेक्टिविटी और भारतीय बाज़ार के लिए हमारी प्रतिबद्धता के साथ, हमें विश्वास है कि हम दुबई की विविध पेशकश, मल्टीकल्चरल सेटिंग, होटलों एवं आकर्षण केन्द्रों के बारे में जागरुकता बढ़ाएंगे और दुबई को भारतीय पर्यटकों के लिए यात्रा का सबसे पसंदीदा विकल्प बनाए रखेंगे।’’
2023 में दुबई में आने वाले पर्यटकांं की संख्या बहुत अधिक रही, दुबई डिपार्टमेन्ट ऑफ इकोनोमी एण्ड टूरिज़्म (डीईटी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस एक साल में यहां 17.15 मिलियन इंटरनेशनल ओवरनाईट आगंतुक पहुंचे। 2022 में पर्यटकों की संख्या 14.36 मिलियन थी, इस दृष्टि से 19.4 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह 2019 में दुबई आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 16.73 मिलियन थी।
दुबई की विविध पेशकश, आतिथ्य एवं डाइनिंग में उत्कृष्टता तथा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता, सभी टचपॉइन्ट्स पर उत्कृष्ट सेवाएं- इन सभी
Comments
Post a Comment