ई डी सहित केंद्रीय सुरक्षा टीम सहित पत्रकारों पर हमले के खिलाफ भाजपा का आंदोलन

 





 हिंदूकाल संवादाता

सन्देशखाली में ई डि की टीम, सी आर पी एफ के जवानों और मीडिया कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले के प्रतिवाद में आज हावड़ा ज़िला भाजपा द्वारा हावडा ब्रिज का अवरोध कर प्रदर्शन किया और बंगला की मुख्यमंत्री एवं पुलिस मंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। हावडा दीघा बस स्टैंड के सामने से प्रदेश सचिव उमेश राय, प्रदेश के नेता मनोज पांडेय, जिलाध्यक्ष रामा प्रसाद भटाचार्य, ज़िला महामंत्री रोबिन भटाचार्य, सुजाता भटाचार्य, उपाध्यक्ष चैताली बिस्वास, सचिव प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुभाष झा, पार्षद गीता राय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संजय चक्रवर्ती, महिला मोर्चा की अध्यक्षा पौलमी अदक, ओ बी सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, प्रियंका शर्मा, सुभासिष पाल सहित बड़ी संख्या में महिला और युवक शामिल हुए। हावडा ब्रिज पर पहुचते ही जुलूस ने पथावरोध कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय ने मुख्यमंत्री पर भरस्टाचारियों को प्रशय देने और केंद्रीय जांच टीम के खिलाफ लोगों को उस्काने का आरोप लगाया।




Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम