पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के 99 वें जन्मदिवस पर जरूरतमंदों में कंबल वितरण


 



हिंदूकाल संवादाता

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक समिति हावड़ा की ओर से मुखराम कानोड़िया रोड और जीआर रोड मोड़ साकेत होटल के करीब तकरीबन 500 जरूरतमंदों में  कंबल वितरण कर अटल जी के 99 वां जन्मदिवस  मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस बताया।  



इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश राय ने अटल जी के  भारतीय धर्म संस्कृति से अनुरक्त राजनेता बताते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के इतिहास में राष्ट्रीय विकास को सकारात्मक  सोच के नेता थे तथा भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए वे प्रेरणा पुरुष है।



 इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के पूर्व क्षेत्र संपर्क प्रमुख डॉ. आनंद पांडेय, भाजपा प्रदेश नेता मनोज पांडेय कोलकाता की पूर्व उपमेयर और पार्षद मीना पुरोहित, वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा,  वसंत बैसठिया ओम प्रकाश सिंह ने भारत रत्न अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश के विकास में उनके योगदान को बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के उद्योक्ता सुरेंद्र जैन के प्रयास से जरूरतमंदों में  कंबल वितरण अटल जी के जन्मदिन पर समय से होता है। इस अवसर पर भाजपा नेता तारक नाथ साव,राजेश राय,ओबीसी मोर्चा के रवि साव,आकाश दुबे, विक्की यादव, राजेश यादव , श्रीकांत सिंह राठौर,, देबू दा, विनोद जायसवाल,काशी नाथ साव, अविनाश प्रताप सिंह व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


https://web.whatsapp.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम