हावड़ा नगर निगम की व्यर्थता के खिलाफ भाजपा का हावडा कारपोरेशन अभियान।


 

हावडा नगर निगम की व्यर्थता विशेष कर नागरिकों को मिलने वाली नागरिक परिसेवा, सड़क, पानी, जलनिकासी, सफाई  संक्रामक रोगों की रोकथाम पर विफल निगम के खिलाफ हावडा ज़िला का धरना प्रदर्शन, पिछले 10 वर्षों में बेरोकटोक हुए अवैध निर्माण, अवैध नियुक्ति, निगम के महत्वपूर्ण रिक्तपद, बेहिसाब टैक्स वसूली, कर्मचारियों के अनियमित वेतन जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज हावडा ज़िला भाजपा के अध्यक्ष रमा प्रसाद भटाचार्य के नेतृत्व में नगर निगम के सामने आयोजित धरना में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।



 उत्तर हावडा के फायर सर्विस स्टेशन, मध्य हावडा के पंचानन तल्ला रोड और दक्षिण हावडा के अलोका सिनेमा से जुलूस लेकर भाजपा कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुँचे। सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय, लोकसभा प्रभारी सुबीर नाग, ज़िला सचिव ओम प्रकाश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पौलमी अदक, महासचिव रोबिन भटाचार्य ने निगम की व्यर्थता पर अपने विचार रखें। 



वही धरना के दौरान भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सचिव उमेश राय, जिलाध्यक्ष रमा प्रसाद भटाचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बुज शर्मा, देबांजल चटर्जी, ज़िला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद चैताली विश्वास, ज़िला महासचिव सौमेन्द्र सामंत, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने निगम के उपयुक्त अर्णव राय को ज्ञापन सौंप कर इन विषयों के तत्काल समाधान की मांग की, साथ ही जल्द कार्यवाई न होने पर निगम के खिलाफ जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी।


Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम