उत्तर हावडा के वार्ड 14 में जरूरतमंदों के बीच 400 कम्बल एवं 150 शीत वस्त्र वितरण।



अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष में हावड़ा नगर निगम के वार्ड 14 के मुखराम कनोरिया रोड में जरूरतमंदों के बीच शीत वस्त्र वितरण भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र जैन के प्रयास से किया गया। इस अवसर पर पाकसु मोर्चा के अध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा नेता दिनेश पांडेय, उमेश राय, चंद्र शेखर बासोटिया, कोलकाता की पूर्व डेपुटी मेयर मीना देवी पुरोहित, हावडा नगर निगम की पूर्व पार्षद गीता राय, ज़िला भाजपा महासचिव बिनय अग्रवाल, सचिव बिमल प्रसाद, अनिल गोयल,उत्तर हावडा भाजपा मंडल 3 के अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल 2 के अध्यक्ष अवधेश साव, देवेंद्र नाथ दास, भोला सोनकर, दीपक सिंह, भाजपा के कोषाध्यक्ष सुभाष झा, पूर्णिमा कोठारी, रंजीत सिंह ताड़क नाथ साव, पामेला गोस्वामी, प्रत्युष सिंह, प्रदेश भाजपा नेता राकेश सिंह और प्रमोद दुबे अनान्य  नेताओंं ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों को सामने रखते हुए राज्य में तेजी से राजनीतिक परिवर्तन की स्थिति को सामने रखते हुए कहा कि


 भारतीय जनता पार्टी के उमेश राय तथा सुरेंद्र जैन जैसे कार्यकर्ता ही जन सेवा के जरिए भारतीय जनता पार्टी की नींव मजबूत करते हुए आज इस बदलाव की स्थिति लाएं हैं और आज तकरीबन चार सौ जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश राय,अमित सिंह राजपूत,  विशाल साहनी, विशाल सोनकर, अमीत साहनी, आसिफ मुकतार, दीपक सिंह, मनीष साहनी, सन्नी प्रसाद, विकास जयसवाल, रवि सोनकर, सन्नी सिंह, विनोद जयसवाल, विनीत सोनकर, सागर रंजक, मनु साहनी और समरजीत ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम