अंबेडकर जयंती पर बंगाल के राज्‍यपाल धनखड़ ने की अपील, संविधान का पालन करें ममता बनर्जी

कोलकाता, हिन्दूकाल   बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संविधान का पालन करने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के साथ जो लॉकडाउन कर रखी है वह असंवैधानिक और लोकतांत्रिक विरोधी है।
राज्यपाल ने एक दिन पहले भी ममता से राजभवन के साथ लॉकडाउन खत्म करने की अपील की थी।
राज्यपाल ने एक दिन पहले सोमवार को भी ममता से राजभवन के साथ लॉकडाउन खत्म करने की अपील की थी। राज्यपाल ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'डॉ अंबेडकर को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संविधान का पालन करें। संवैधानिक प्रमुख के साथ उन्होंने जो लॉकडाउन कर रखा है उसे राज्य के हित में खत्म करने का अनुरोध करता हूं।'
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संविधान का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (बंगाल सरकार) ने राज्यपाल (राजभवन) के साथ जो लॉकडाउन कर रखा है वह असंवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। राज्यपाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से राजभवन के साथ लॉकडाउन खत्म करने का अनुरोध किया। 
उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के बीच राज्यपाल धनखड़ एक के बाद एक लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने राज्य में लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं होने को लेकर सोमवार को कई सवाल उठाए थे। राज्यपाल ने ममता सरकार से लॉकडाउन का पालन कराने में अक्षम पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की थी। राज्यपाल का कहना है कि बार- बार कहने के बावजूद राज्य सरकार कोरोना को लेकर उनको कोई जानकारी नहीं दे रही है। राज्यपाल का आरोप है ममता सरकार राजभवन के साथ लॉकडाउन कर रखा है। राज्यपाल के साथ लॉक डाउन का पालन करना असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ है। बंगाल में संविधान का पालन नहीं हो रहा। यह लोकतंत्र का उल्लंघन है। 

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम