युवा मोर्चा की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण

 हिन्दूकाल  08/12/2019
हावड़ा:  चढ़ा एक नंबर वार्ड में रविवार  को युवा मोर्चा की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी 200.जरूरतमंदों को बुलाया गया था।  प्रदेश के नेता उमेश राय ने  औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कंबल बांटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के संयोजक व युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विवेक सिंह योगेश सिंह आनंद दुबे युवा रविकांत पांडे अभिषेक सिंह लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता  महिला नेत्री छाया देवी साव सोनी जायसवाल आदि ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण को  शाम 4:00 बजे से जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी।
मौके पर बोलते हुए उमेश राय ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है  संगठन ठंड को देखते हुए  शहर के विभिन्न वार्डों में कंबल का वितरण कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा हावडा सदर के उपाध्यक्ष  विवेक सिंह, उत्तर हावडा मंडल 1 के अध्यक्ष आनंद दुबे, रविकांत पाण्डेय द्वारा   जरूरतमंदों में शितवस्त्र वितरण किया गया, उत्तर हावडा के चाडा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश राय, भाजपा नेता जसवंत सिंह, भाजयुमो ज़िला महामंत्री योगेश सिंह, सुदीप घोष, रमाशंकर यादव उर्फ मोदी, बप्पादित्य मन्ना ने जरुरतमंदों में कंबल वितरण करते हुए, बंगाल की वर्तमान  दूषित राजनीति पर अपने वक्तब्य रखें, भाजपा नेता उमेश राय ने कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफरेन्स है, हम अपने राजनीतिक कर्तव्य के साथ साथ अपने सामाजिक कर्तव्य का भी बखूबी निर्वाहन करते है।
लगभग 200 जरूरतमंदों में कंबल बांटा गया, सुरेन्द्र सिंह, संतोष तिवारी ने लोगों के बीच अपनी बात रखी।

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम