हावडा नगर निगम में तत्काल चुनाव की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन


नवंबर 2018 में होने वाले हावडा नगर निगम चुनाव को रोक कर राज्य सरकार द्वारा प्रशाशक नियुक्त कर लोकतंत्र के कंठरोध के खिलाफ, पिछले 7 महीनों से हावडा शहर के लोगो को रोजमर्रा के होने वाले समस्या एवं नारगिक परिसेवा की बदहाली के खिलाफ आज हावडा ज़िला भाजयुमो द्वारा आहूत नगर निगम घेराव के कार्यक्रम में उत्तर हावडा के फायर सर्विस स्टेशन के सामने से वार्ड नं 13 की पूर्व पार्षद गीता राय, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश राय भाजपा नेता तारकनाथ साव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश राय भाजयुमो ज़िला सचिव आनंद तिवारी ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप दास, भाजयुमो नेता विवेक सिंह, आनंद दुबे के नेतृत्व में एक जुलुश निकला जो हावडा कोर्ट के पास फ्लाईओवर पहुँचा हाथों में पोस्टर लिए भाजपा कार्यकर्ता निगम कर्मचारियों को समय से नही मिल रहे ।

 वेतन, मजदूरों को तीन महीने से नही मिल रहे मजदूरी साथ ही निगम के ठेकेदारों को वर्षों से नही मिल रहे बकाया राशि के खिलाफ नारे बाजी करते रहे, साथ ही राज्य सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर जबरन निगम पर आयुक्त को प्रशाशक बना कर बैठाने का विरोध कर रहे थे, । 
पुल के नीचे पहले से बने मंच पर प्रदेश भाजपा के महासचिब संजय सिंह हावडा नगर निगम की दोनों निवर्तमान पार्षद अनिता सिंह, गीता राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश राय, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिह, ज़िला भाजपा के अध्यक्ष सुरजीत साहा, महासचिव बिनय अग्रवाल, नबो कुमार दे, प्रभाकर पंडित पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता निगम के मुख्य और पिछले गेट की ओर बढ़ने लगे, पुलिस द्वारा जल कमान चलाने और बल प्रयोग करने पर भाजपा कार्यकर्ता  निगम के पिछले गेट पर पहुँच कर हंगामा करने लगे, लगभग 1 घंटे तक चले हंगामे में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए और इसी बीच पुलिस के कई कैमरे और हेलमेट भी गुम हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम