बिजली चालित बसें : कोलकाता को नया उपहार


सीताराम अग्रवाल, कोलकाता, 20 फरवरी 2019 : ममता सरकार ने कोलकाता महानगर को बिजली चालित बसों के रूप में नया उपहार दिया है। आज राज्य मुख्यालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसी 20 बसों को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर परिवहन और पर्यावरण मंत्री शुभेन्दु अधिकारी, क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास,सांसद मनीष गुप्त, मुख्य सचिव मलय दे, परिवहन सचिव बी पी गोपालिका, राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेन्द्र, कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा समेत कई उच्चाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

पर्यावरण में सहायक इन बसों की आपूर्ति टाटा मोटर्स द्वारा की जा रही है। अभी 20 बसें तीन मार्गों पर दौड़ेगी। ये मार्ग हैं- श्यामबाजार से नवान्न, विधाननगर से टालीगंज तथा एयरपोर्ट से जोका। किराया सामान्य रहेगा।  शेष 60 बसें मई तक सरकार को मिल जाने की आशा है । बसों को चार्ज करने के लिए 95 चार्जिंग सेंटर बनाये गये हैं।

इसके अलावा समारोह में 20 प्राकृतिक गैस चालित (सीएनजी) बसों तथा 10 पिंक कैब का भी उद्घाटन हुआ। सीएनजी बसें आसनसोल से विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इन बसों की आपूर्ति अशोक लीलैंड ने की है। पिंक कैब 10 महिलाओं को दी गयी हैं। ये महिलाएं कैब स्वयं ही चलायेंगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गतिधारा योजना के तहत महिलाओं को अधिक संख्या में आत्मनिर्भर बनाने के लिए इन कैबों पर सब्सिडी बढ़ा कर डेढ़ लाख रुपये दी जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम