पश्चिम बंगाल में हिंदी विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी

कोलकाता, 29 नवम्बर 2018:
पश्चिम बंगाल में विभिन्न प्रदेशों में काफी संख्या में हिंदीभाषी लोग रहते हैं, पर उनके बच्चों को उच्च शिक्षा सही रुप में नहीं मिलती हैं। ऐसे में बंगाल में हिंदी विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा के लिए राष्ट्रीय बिहारी समाज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना की है| समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणि प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर बंगाल में हिन्दी विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। यह बड़ी खुशी की बात है। इससे हिंदीभाषी छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत और सुबिधा मिलेगी। इससे वे सहज ही उच्च शिक्षा हासिल कर पाएंगे| इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है| उन्होंने दिखा दिया कि, जो वह बोलती हैं, उसे जरूर करती हैं। इसी वर्ष  7 सितंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय बिहारी समाज के अभिनंदन समारोह में ही मुख्यमंत्री ने राज्य में हिंदी विश्वविद्यालय खोलने की बात कही थी। इसकी अब प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय बिहारी समाज लंबे समय से बंगाल में हिंदी विश्वविद्यालय खोलने की मांग करता आ रहा था। इसके लिए समाज ने मुख्यमंत्री का कई बार ध्यानाकर्षण किया था। मुख्यमंत्री ने हिंदी भाषियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे बंगाल में रहने वाले हिंदी भाषियों में काफ़ी खुशी झलकती नजर आ रही है।
Attachments area

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम