चार समितियों ने मिलकर पर्यावरण रक्षा का संदेश देंगे अपने अपने थीमों में


29 सितम्बर 2018: 
महानगर कोलकाता के 4 पूजा पंडाल लोगों को पर्यावरण की रक्षा का संदेश देंगे। इन पंडालों का थीम पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इनमें गरिया मिताली संघ ने आदिवासियों की प्राकृतिक जीवनशैली पर थीम तैयार किया गया। वहीं भवानीपुर मुक्त दल ने विभिन्न प्रकार के बांस से पूजा पंडाल को सजाया हैं। जोधपुर पार्क शारदिया उत्सव कमेटी का थीम ओल्ड ऐज ओल्ड मेमोरीज, सरचिंग समथिंग विच इज नॉट फाउंड है। इसके तहत उन पुरानी चीजों को लोगों के समक्ष लाने की कोशिश होगी जो लोगों को याद दिलायेगी कि वे प्रकृति से कितने दूर हो गए हैं। वहीं अश्विनी नगर बंधुमहल क्लब प्लास्टिक नॉट यूज का संदेश देगा। यहां 90 हजार कील से पंडाल बनाया जा रहा है या जानकारी कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोलकाता के थीम मेकर बापा सेन और संगीतकार पंडित मल्हार सेन ने दिया उन्होंने बताया कि गरिया मिताली संघ में मां की प्रतिमा को असली सोने के गहने पहनाए जायेंगे। विनोद बिहारी ज्वेलर्स की तरफ से यह गाने आयोजकों को मिलेंगे। गौरतलब है कि चारों पूजा पंडालों का थीम सांग पंडित मल्हार घोष ने तैयार किया है, जिनके गीतकार मल्लिका घोष है। थीम सांग्स के जरिये लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की कोशिश होगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम