शर्मनाक: पांच महिलाओं से बंदूक के दम पर सामूहिक दुष्कर्म



रांची, 22 जून 2018: प्रदेश में विस्थापन और मानव तस्करी पर जागरुकता फैलाने वाले एक गैर सरकारी संगठन की पाचं महिलाअेां के साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रदेश के चोचांग गांव का यह मामला है। पुलिस उप महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस घटना में पत्थलगढ़ी से जुड़े लोग लिप्त हैं। घटना मंगलवार को खूंटी जिले में घटी थी। पुलिस अधीक्षक अश्चिनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गैर सरकारी संगठन का 11 सदस्यीय दल मानव तस्करी और विस्थापन के संबंध में एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने गांव गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि मौके पर कुछ पुरुष आ गए और उन्हें बंदूक के दम पर नजदीक के जंगलों में ले गए। वहीं पर उन्होंने अपराध को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा गया है। मामले की जांच के लिए तीन दलों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पीड़िताओं ने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी बल्कि इस बारे में उन्हें सूत्रों से पता चला। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं का मेडिकल मुआयना भी करा लिया है।
- अर्चना साव
x

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम