सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर चुनाव अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इस ओर कदम बढ़ा दिया है। देश के सभी राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाने के लिए 1 दिन का वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। राज्य कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अनुपम घोष ने सिलीगुड़ी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को यह जानकारी दी है। इस अवसर पर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर मालाकार भी मौजूद थे। अनुपम घोष ने बताया कि भाजपा जैसे राजनीति पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया से धिक लाभ लिया था। इसी तरह अब कांग्रेस भी राज्य में पार्टी की प्रचार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी। उन्होंने कहा कि हर जिला के कांग्रेस अध्यक्ष को दो Twitter अकाउंट बनाने की आदेश दी गई है। जिसमें एक एकाउंट राहुल गांधी को फॉलो करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के प्रतिनिधियों को आने वाले लोकसभा चुनाव तक सोशल मीडिया का अच्छी तरह से प्रयोग करने को कहा गया है। अनुपम घोष ने कहा कि दार्जिलिंग जिला कांग्रेस पार्टी हेड क्वार्टर भवन में भी एक रोज का वर्कशॉप आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस के वार्ड, बूथ और ब्लॉक लेवल तक के पुरे नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि तमाम जिले में एक कोऑर्डिनेटर सेट अप किए जाएंगे जो सबको सोशल मीडिया का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीओआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा साप्ताहिक क्लस्टर बैठक का आयोजन

तैयारी जीत की मिशन 2024

रेबिका बेलिलियस इंस्टीट्यूशन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कैरियर विकास कार्यक्रम