हावड़ा। स्वर्गीय श्री पवन सिंह की पावन स्मृति में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और भावपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक, समाज के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान स्व. पवन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सम्मान और पारिवारिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इसके पश्चात आयोजित ब्रह्मभोज में उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। परिजनों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से शांति और सद्गति की प्रार्थना की।कार्यक्रम का आयोजन हावड़ा साहू समाज, नंदी बागान में किया गया, जहाँ पूरे विधि-विधान और गरिमापूर्ण वातावरण में श्राद्ध संस्कार संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. पवन सिंह के सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।ॐ शांति।

