
हावड़ा (पश्चिम बंगाल): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, पश्चिम बंगाल द्वारा “न्याय सबके लिए” के संकल्प के साथ एक विशेष स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। हावड़ा के सलाप में आयोजित इस सेवा शिविर में संस्था ‘संकल्प टुडे’, ‘मां भवातारिणी सेवाश्रम ट्रस्ट’ एवं ‘मेरा युवा भारत’ (हावड़ा, वेस्ट बंगाल) ने संयुक्त रूप से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण सेवा शिविर लगाया गया था, साथ ही साथ उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था संकल्प टुडे के सचिव इम्तियाज भाटिया, संस्था संकल्प टुडे के युवा सदस्य एवं मेरा युवा भारत हावड़ा पश्चिम बंगाल के युवा सदस्य और मां भवातारिणी सेवाश्रम ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विशिष्ट समाजसेवी राजेश कुमार रजक ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वृद्धजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुलभ न्याय पहुंचाना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।


