भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में बच्चों के हाथों में तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला जनसमर्थन

Spread the love

हावड़ा। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ के तहत क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता एवं समाजसेवी ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में क्षेत्र के एक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हर बच्चे के हाथ में तिरंगा थमाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय गीत और देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। ध्रुव अग्रहरि ने विद्यार्थियों को तिरंगे का महत्व बताते हुए कहा कि यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी बच्चों और अभिभावकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा गया और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में सुनील शाव, संदीप सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक शाव, विक्की गुप्ता, रमेश शाव, ओमप्रकाश सिंह, राज मुखिया, अमितेश यादव, अभिषेक तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top