स्व. पवन सिंह का श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न

Spread the love

हावड़ा। स्वर्गीय श्री पवन सिंह की पावन स्मृति में आयोजित श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम बुधवार को श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्व. पवन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोक संतप्त परिवार ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top