हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए नराकास (उपक्रम-2) कोलकाता सम्मानित

Spread the love

राजभाषा कार्यान्वयन में नराकास (उपक्रम-2) कोलकाता को मिला गौरवशाली सम्मानसिलीगुड़ी/कोलकाता। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय गतिविधियों के आधार पर समिति ने पूर्व क्षेत्र के 72 नराकासों में यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की।भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग (क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, पूर्व क्षेत्र कोलकाता) द्वारा एनएचपीसी लिमिटेड, सिलीगुड़ी में आयोजित राजभाषा सम्मेलन-सह-कार्यशाला में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप निदेशक (कार्यान्वयन) डॉ. विचित्र सेनगुप्त ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री भागमत मरांडी (महाप्रबंधक, एनएचपीसी), श्री बिनु जे. पिल्लई (क्षेत्र महाप्रबंधक, इंडियन बैंक) और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय की प्रो. (डॉ.) मनीषा झा उपस्थित रहीं।नराकास (उपक्रम-2) कोलकाता की ओर से सदस्य सचिव श्री संजित कुमार दास, सदस्य सह-सचिव श्री अजय शंकर मिश्र तथा डॉ. अमित कुमार दीक्षित ने यह सम्मान ग्रहण किया। समिति ने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यक्ष एवं सेल (सीएमओ, कोलकाता) के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री देबब्रत दत्ता के कुशल मार्गदर्शन तथा समस्त सदस्य कार्यालयों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top