स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्व. रामबिलास पाण्डेय की स्मृति में कविकल्प का आयोजन

Spread the love

इटौरा बुजुर्ग – मऊ, दिनांक 25 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामबिलास पाण्डेय की पुण्य स्मृति में कोलकाता की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था बंगीय हिंदी परिषद् द्वारा कविकल्प की गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक एवं साहित्यकार श्री जनार्दन पांडेय ने की।प्रधान अतिथि के रूप में श्री कमलाकांत उपाध्याय ने मंच को समृद्ध किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, श्री चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी एवं श्री मनोज सिंह ने अपनी उपस्थिति से मंच को विभूषित किया।स्वागत वक्तव्य देते हुए परिषद् के मंत्री डॉ. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने स्व. रामबिलास पाण्डेय के सामाजिक और सांस्कृतिक अवदानों की चर्चा की और राष्ट्र के प्रति समर्पित उनकी दिव्य चेतना को नमन किया। श्री कृपाशंकर कर्णधार द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए श्री जनार्दन पाण्डेय ने ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। श्री कमलाकांत उपाध्याय ने बंगीय हिंदी परिषद् को ऐसे सारस्वत आयोजन के लिए बधाई दी और बंगाल के बाहर ऐसे आयोजन की सराहना की। डॉ श्रीकान्त पाण्डेय और अनुरागी जी ने भी परिषद् के संकल्प की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।स्थानीय संयोजक श्री उमेशचंद्र पाण्डेय ने इतने कम समय में उक्त अभूतपूर्व आयोजन के लिए परिषद् के मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।अन्यान्य विद्वान वक्ताओं ने ऐसे सारस्वत अनुष्ठानों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों एवं श्रोताओं कृपा शंकर कर्णधार,शन्नू आजमी, रवींद्र नाथ मिश्र बलिदानी, ताज़, संजय सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, रजनीश पांडेय, धनंजय शर्मा, विपिन बिहारी पाठक, अजय गुप्ता, कृष्णदेव घायल, शाहनवाज, ओम प्रकाश पाण्डेय, ओम पाण्डेय, वीरेंद्र भारती, सुशील कुमार चौबे, वीरेंद्र राय, विजय गोंड़, रोशन यादव, रामपुकार सिंह गाजीपुरी, खुरशेद आलम, यश चौबे’ रमेश यादव, सोहेल अहमद, सुशील पाण्डेय, राम बचन मौर्य आदि की उपस्थिति ने आयोजन को समृद्ध किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार धानुक एवं संयोजन डॉ मनोज मिश्र ने किया।धन्यवाद ज्ञापन तरुण इण्टर कॉलेज कुण्डा के प्राक्तन प्राचार्य श्री उमेश चंद्र पाण्डेय ने किया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top