स्टार हेल्थ ने पश्चिम बंगाल में अब तक 6 लाख से अधिक दावों का किया निपटारा, 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान

Spread the love

कोलकाता, 3 सितंबर 2026: भारत की प्रमुख स्वतंत्र स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में शामिल स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनएसई: STARHEALTH, बीएसई: 543412) ने आज पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य बीमा की पहुंच और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सहायता को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी ने राज्य में अपनी स्थापना के बाद से अब तक 6 लाख से अधिक दावों का निपटारा किया है, जिनकी कुल राशि 3,200 करोड़ रुपये से अधिक है। यह आंकड़ा क्षेत्र के ग्राहकों को उपलब्ध कराई गई वित्तीय सुरक्षा के व्यापक स्तर को दर्शाता है।

पश्चिम बंगाल स्टार हेल्थ के लिए लगातार एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। कंपनी की राज्यभर में 60 से अधिक शाखाओं और 650 से अधिक नेटवर्क अस्पतालों के जरिए मजबूत जमीनी मौजूदगी है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अकेले पश्चिम बंगाल में 1.18 लाख से अधिक दावों का निपटारा किया, जिनकी राशि 600 करोड़ रुपये से अधिक रही। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने 33,000 से अधिक दावों का निपटारा किया, जिसकी कुल राशि 140 करोड़ रुपये से अधिक रही।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के पश्चिम बंगाल के बिजनेस हेड अतिन रॉय ने कहा, “पश्चिम बंगाल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहां ग्राहक तेजी से ऐसे स्वास्थ्य बीमा की तलाश कर रहे हैं, जो पर्याप्त सुरक्षा, किफायती कीमत और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराए। हमारे 650 से अधिक अस्पतालों का नेटवर्क हमें पूरे राज्य में ग्राहकों की सेवा करने के लिए मजबूत आधार देता है। वहीं, हमारा बढ़ता वितरण नेटवर्क हमें कोलकाता के साथ-साथ उभरते बाजारों में भी परिवारों के करीब रहने में मदद करता है।”

उन्होंने कहा, “हम तकनीक आधारित क्लेम सहायता, टेलीमेडिसिन और होम हेल्थकेयर जैसी सुविधाओं के जरिए इस व्यवस्था को और मजबूत कर रहे हैं। हमारा आगे का ध्यान ग्राहक की पूरी स्वास्थ्य यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बीमा को अधिक प्रासंगिक बनाने, सही समय पर सही उपचार तक पहुंच बेहतर करने और पर्याप्त स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर है। स्थानीय मौजूदगी के साथ अधिक किफायती, सुलभ और एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़कर हमें पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य बीमा को और अधिक लोगों तक पहुंचाने की बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं।”

स्टार हेल्थ इस व्यापक नेटवर्क के आधार पर स्वास्थ्य बीमा से आगे बढ़कर ग्राहकों की पूरी स्वास्थ्य यात्रा में अपनी भूमिका मजबूत कर रही है। इसमें स्वास्थ्य बीमा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, चिकित्सकीय परामर्श, अस्पताल में भर्ती संबंधी सहायता, क्लेम सहायता और घर पर स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। कंपनी पश्चिम बंगाल के ग्राहकों के लिए सेवाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने के लिए अपने भौतिक नेटवर्क, तकनीक आधारित क्लेम क्षमताओं और स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार निवेश कर रही है।
स्टार हेल्थ ने अस्पताल में भर्ती से जुड़ी सहायता से आगे अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में निवारक स्वास्थ्य जांच में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 5.48 लाख हो गई। वहीं, टेलीमेडिसिन परामर्श में 88 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1.17 लाख तक पहुंच गया। इसके अलावा, होम हेल्थकेयर सेवाओं का उपयोग 92,153 तक पहुंच गया, जो 300 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। इसके जरिए पात्र ग्राहक कैशलेस मॉडल के तहत घर पर चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

तकनीक इस बदलाव को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्टार हेल्थ प्रतिदिन 10,000 से अधिक क्लेम प्रोसेस करती है। इनमें 92 प्रतिशत कैशलेस क्लेम तीन घंटे के भीतर प्रोसेस किए जाते हैं। वर्तमान में कंपनी नियमित कैशलेस क्लेम के करीब 20 प्रतिशत मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर रही है और अगले दो वर्षों में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

टॉक टू स्टार: ग्राहकों के और करीब पहुंच रही स्वास्थ्य सहायता

बीमा से आगे बढ़कर स्वास्थ्य सेवा भागीदार बनने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत स्टार हेल्थ ने ‘टॉक टू स्टार’ पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और उन्हें समझने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
एक ही संपर्क माध्यम के जरिए ग्राहक टेलीमेडिसिन परामर्श, होम हेल्थकेयर सेवाओं और नियोजित अस्पताल में भर्ती से जुड़ी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल ग्राहकों को उनके लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को समझने, उचित सेवाओं तक पहुंच बनाने और अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ अपने उपचार की पूरी प्रक्रिया को समझने में मदद करती है।

ग्राहक स्टार हेल्थ ऐप के जरिए वर्चुअल डॉक्टर परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे वे घर बैठे सुविधाजनक तरीके से चिकित्सकीय मार्गदर्शन ले सकते हैं। टेलीमेडिसिन, कैशलेस होम हेल्थकेयर और नियोजित अस्पताल में भर्ती के लिए प्री-एडमिशन सहायता जैसी सेवाओं के माध्यम से स्टार हेल्थ एक अधिक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था तैयार कर रही है, जो अस्पताल में भर्ती होने से पहले, उसके दौरान और उसके बाद भी ग्राहकों को सहायता उपलब्ध कराती है।

ग्राहक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 7200 222 333 पर ‘टॉक टू स्टार’ से संपर्क कर मार्गदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top