डॉ. राधाकृष्णन की स्मृति में छात्र एवं शिक्षक सम्मान, रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Spread the love

ओसियन वेलफेयर सोसाइटी ने लगातार 9वें वर्ष किया आयोजन, 49 लोगों ने किया रक्तदान

हावड़ा। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में 6 सितंबर को ओसियन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में उत्तर हावड़ा के घुसूड़ी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 1 में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा लगातार 9वें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र सम्मान, शिक्षक सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष ध्रुव अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 60 छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा 49 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

छात्र सम्मान समारोह में बच्चों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर हावड़ा के मंत्री एवं विधायक उमेश राय, समाजसेवी मनोज पाण्डेय, वार्ड नंबर 45, कोलकाता के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी संतोष पाठक, समाजसेवी विवेक सोनकर, शंकर सन्याल, चंद्र शेखर बासौटिया, महेंद्र अग्रवाल एवं शिक्षक संतोष सिंह सहित अनेक समाजसेवियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक श्रीमती शांति अग्रहरि ने मंच का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश सिंह, पंकज अग्रहरि, सुनील, रमेश, अभिषेक, अतुल, संजय, अवध, आर्यन, हर्षवर्धन, स्वदेश दुबे, सौरभ, विनीत, नीरज, सुदीप, पाठक, अनुष्का, कृषिका, आनंद, मनमोहन, राजेश एवं प्रमोद सहित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top