हावड़ा। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर घुसूड़ी ऑटो स्टैंड के पास स्थित पुराना सब्जी बाजार में भाजपा नेता एवं समाजसेवी ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में उनके जन सेवा केंद्र की ओर से भक्तों के बीच खीर रूपी भोग का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाजार परिसर स्थित भोले बाबा को विधि-विधान से भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। भोग वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
इस सेवा कार्य में सूरज शाव, संदीप सिंह खरवार, अभिषेक शाव, रमेश शाव, विनीत गुप्ता, कैलाश पति शाव, सत्यम शाव और विक्की गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि सावन माह में इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देते हैं।
