बीते कल 7 अगस्त को भारत के महान कवि, साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि के अगुवाई मे मनाई गई । उनका निधन 7 अगस्त 1941 को हुआ था। उनके पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन करते हुये, विश्वकवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई, ध्रुव अग्रहरि ने कहा की गुरुदेव को उनकी साहित्यिक साधना, मानवता और राष्ट्रप्रेम की भावना सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा हो भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व मे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाया गया मौके पर शिक्षक बिमल सिंह, शिव नारायण सिंह, तेज नारायण सिंह, सुनील शाव, संदीप खरवार, अवध शाव, रमेश शाव, बिक्की गुप्ता, विनीत गुप्ता, संजय पोद्दार उपस्थित रहे |


