संगठन को मजबूत करने की कवायद, हावड़ा जिला सदर कांग्रेस अध्यक्ष पार्थसारथी भौमिक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Spread the love

हिन्दूकाल संगठन को मजबूत करने की कवायद, हावड़ा जिला सदर कांग्रेस अध्यक्ष पार्थसारथी भौमिक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकहावड़ा: हावड़ा जिला सदर कांग्रेस कार्यालय में आज जिला सदर कांग्रेस अध्यक्ष पार्थसारथी भौमिक के नेतृत्व में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और बूथ स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के साथ संगठन को और मजबूत बनाना था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पार्थसारथी भौमिक के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं ने भविष्य में पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। साथ ही संगठन के सभी स्तरों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर जोर दिया गया। बैठक को आगामी दिनों में कांग्रेस की सांगठनिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

हावड़ा: हावड़ा जिला सदर कांग्रेस कार्यालय में आज जिला सदर कांग्रेस अध्यक्ष पार्थसारथी भौमिक के नेतृत्व में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और बूथ स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के साथ संगठन को और मजबूत बनाना था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पार्थसारथी भौमिक के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने भविष्य में पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। साथ ही संगठन के सभी स्तरों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर जोर दिया गया। बैठक को आगामी दिनों में कांग्रेस की सांगठनिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top