आज सुबह उत्तर हावड़ा स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में श्री उमेश राय जी एवं अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। जनसेवा एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए आश्वासन दिया गया कि जनता की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

