हावड़ा, 12 जुलाई:विश्व हिंदू परिषद, उत्तर हावड़ा जिला के तत्वावधान में एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन नंदीबागान संघ कार्यालय, 78 भैरव दत्त लेन, हावड़ा में किया जाएगा। यह बैठक रविवार, 12 जुलाई को प्रातः 8 बजे आयोजित होगी।बैठक में संगठन के राज्य नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।विश्व हिंदू परिषद के उत्तर हावड़ा जिला संपादक अभय कुमार झा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया है।बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।जय सियाराम। जय श्रीराम। 🚩
