
कोलकाता | जुलाई 2026: केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को गति देते हुए देश की अग्रणी हाइजीन उत्पाद निर्माता कंपनी पैन हेल्थ (Pan Health) बेबी केयर, महिला स्वच्छता (फेमिनिन हाइजीन) और एडल्ट केयर सेगमेंट में तेजी से अपना विस्तार कर रही है। बड़े पैमाने पर उत्पादन, लगातार नए उत्पादों की लॉन्चिंग और बढ़ती स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता के दम पर कंपनी भारत के तेजी से विकसित हो रहे हाइजीन उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।
कंपनी के प्रमुख ब्रांड लिटिल एंजेल (Little Angel), एवरटीन (Everteen) और लोविटा (Lovita) सभी आयु वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए व्यापक हाइजीन समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच कंपनी लगातार प्रीमियम और नवोन्मेषी उत्पाद बाजार में उतार रही है।
लिटिल एंजेल ब्रांड अब केवल डायपर और बेबी वाइप्स तक सीमित नहीं है। इसके अंतर्गत बेबी फीडिंग एवं बाथ केयर उत्पाद, प्रीमियम बेबी सोप तथा अन्य आवश्यक शिशु देखभाल उत्पाद भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं एवरटीन ब्रांड के तहत प्रीमियम सैनिटरी पैड, पीरियड पैंट्स, पैंटी लाइनर्स और महिलाओं के लिए अन्य आधुनिक हाइजीन उत्पाद पेश किए जा रहे हैं। लोविटा ब्रांड के माध्यम से कंपनी एडल्ट हाइजीन उत्पादों के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है।
कंपनी की इस प्रगति का प्रमुख आधार राजकोट (गुजरात) स्थित भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पाद निर्माण इकाई है। वर्ष 2017 में शुरू हुई यह अत्याधुनिक फैक्ट्री 30 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें 7 लाख वर्ग फुट से अधिक का उत्पादन क्षेत्र है। यहां हर वर्ष 3.7 अरब से अधिक हाइजीन उत्पादों का निर्माण किया जाता है। आधुनिक ऑटोमेशन, उन्नत तकनीक और सख्त गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली इस संयंत्र को विश्वस्तरीय विनिर्माण केंद्र बनाती है।
पैन हेल्थ अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर भी विशेष ध्यान देती है ताकि अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुरक्षित, आरामदायक और किफायती उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा सकें। कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया वैश्विक प्रमाणनों और मजबूत गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली से समर्थित है।
व्यावसायिक विस्तार के साथ-साथ पैन हेल्थ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है। ‘स्माइल मैटर्स’, ‘पीरियड की पाठशाला’, सैनिटरी पैड वितरण अभियान और विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कंपनी मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।
कंपनी का कहना है कि भारत में स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए वह भविष्य में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नए उत्पाद विकसित करने और घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड” के विज़न के साथ पैन हेल्थ का लक्ष्य विश्वस्तरीय, किफायती और भरोसेमंद हाइजीन उत्पाद अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
