कोलकाता, 10 नवंबर 2026: कई हफ्तों तक चले चुनौतीपूर्ण कुकिंग टास्क, अप्रत्याशित ट्विस्ट, हंसी-मजाक और किचन में खूब सारी हलचल के बाद, सोनी आट का ‘रांधुनी ना कांडुनी’ अपने बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार है! कंचन मल्लिक, श्रीमोयी, प्रेरणा दास, सौरव दास, सायन और श्यामौप्ति सहित सभी फाइनलिस्ट अब आखिरी मुकाबले के लिए कमर कस चुके हैं। प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर है और प्रतिष्ठित खिताब तक पहुंचने के लिए उनके सामने बस एक आखिरी चुनौती है।


यह सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। मिस्ट्री-बैग चैलेंज और अनजानी रेसिपीज़ से लेकर सीमित बर्तनों में खाना बनाने और असामान्य परिस्थितियों में टास्क पूरे करने तक, सेलिब्रिटी प्रतियोगियों को अपनी रचनात्मकता, धैर्य और पाक-कौशल की हर कसौटी पर खरा उतरना पड़ा। खाने-पीने के अलावा , किचन, हंसी-मजाक, अप्रत्याशित प्रतिद्वंद्विता, नई दोस्तियों और ऐसे यादगार पलों का भी गवाह बना, जिसने हर प्रतियोगी के इस सफर को खास बना दिया।
और जब प्रतियोगियों को लगा कि वे हर चुनौती देख चुके हैं, तभी ग्रैंड फिनाले उनके लिए चुनौतियों से भरा एक नया सरप्राइज़ लेकर आ रहा है! फाइनलिस्ट को सबकी पसंदीदा कोलकाता मटन बिरयानी बनानी होगी, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। उन्हें अपनी डिश चखे बिना खाना बनाना होगा और साथ ही एक बेबी डॉल का भी ध्यान रखना होगा! इसके बाद मेंटर्स और साथी प्रतियोगियों की ब्लाइंड टेस्टिंग रोमांच को और बढ़ाएगी। आखिर में, फाइनल स्कोर से पता चलेगा कि ट्रॉफी किसके नाम होगी।
होस्ट अंकुश हाजरा ने कहा, “इस सफर का हिस्सा बनना और प्रतियोगियों को एक के बाद एक चुनौती का सामना करते देखना बेहद मजेदार रहा है। इस दौरान कई मजेदार पल आए, छोटी-मोटी नोकझोंक हुई, दोस्तियां पनपीं और, जाहिर है, कुछ दिलचस्प पकवान भी बने! हर प्रतियोगी अपने साथ किचन में कुछ अलग लेकर आया और यह देखना बहुत अच्छा रहा कि शो के दौरान उनमें कितना निखार आया है। लेकिन फिनाले की चुनौती कुछ अलग ही होने वाली है! बिना चखे कोलकाता मटन बिरयानी बनाना और साथ ही एक बेबी डॉल का ध्यान रखना कोई आसान काम नहीं है। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं कि वे इस चुनौती का सामना कैसे करते हैं। यह उतार-चढ़ाव और सरप्राइज़ से भरे इस सफर का एक मजेदार और रोमांचक समापन होने वाला है।”

आखिरी एप्रन बांधने और प्रतिष्ठित खिताब जीतने का मौका सामने होने के साथ, फाइनलिस्ट किचन में आखिरी जंग के लिए तैयार हैं। कौन इस चुनौती पर खरा उतरेगा और ‘रांधुनी ना कांडुनी’ का खिताब अपने नाम करेगा? इसका जवाब ग्रैंड फिनाले में मिलेगा!
देखना न भूलें ‘रांधुनी ना कांडुनी’ का ग्रैंड फिनाले, 12 नवंबर 2026 को रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक, सिर्फ सोनी आट और सोनी लिव पर।
