हर्ष वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और खुशियां बांटते हुए विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरण किया। जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने, श्याम बाबा मंदिर के सामने एवं बजरंगबली मंदिर के सामने लोगों के बीच चॉकलेट, बिस्किट तथा पूरी-सब्जी का वितरण किया गया।
हर्ष वर्मा ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा भाव की सराहना की।

