209 श्रद्धालुओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
घुसुड़ी, हावड़ा, 28 सितंबर 2026:- सतगुरु मा

ता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा घुसुड़ी, हावड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 209 श्रद्धालुओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने शिरकत की और संत निरंकारी मिशन की समाज सेवा पहल की सराहना की। उन्होंने स्वस्थ लोगों से मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर में हावड़ा जिला अस्पताल, एम. आर. बांगुर अस्पताल तथा आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चिकित्सा टीमों ने रक्त संग्रह किया।
जोनल इंचार्ज श्री मोहन प्रसाद साव ने बताया कि मिशन द्वारा अप्रैल तक देशभर में लगभग 15 लाख यूनिट रक्त का योगदान किया जा चुका है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सेवादल एवं एसएनसीएफ के सदस्यों तथा अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से रक्तदान शिविरों के माध्यम से निःस्वार्थ सेवा, मानवता और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे रहा है। लोक कल्याणार्थ यह निस्थार्थ भाव निरंतर जारी है।
