गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने लौटाए 51 मोबाइल फोन और बैंक धोखाधड़ी में ठगी गई रकम, पीड़ितों को मिली राहत

Spread the love

हिन्दूकाल संवाददाता हावड़ा: पुलिस की तत्परता से अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर कई नागरिकों ने राहत की सांस ली। बुधवार को हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना पुलिस की ओर से चोरी और गुम हुए 51 महंगे मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इसके साथ ही बैंक धोखाधड़ी के जरिए ठगी गई रकम में से बरामद राशि के चेक भी कुछ पीड़ितों को सौंपे गए।

इनमें सबसे अधिक 3 लाख 58 हजार 720 रुपये हावड़ा के सलकिया निवासी अभिषेक सरकार को वापस मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में शिकायत मिलने के महज एक दिन के भीतर ही मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।

बुधवार को गोलाबाड़ी थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसीपी नॉर्थ-1 समविथी चक्रवर्ती ने पीड़ितों को बरामद मोबाइल फोन और रकम के चेक सौंपे। पुलिस की इस पहल से प्रभावित नागरिकों ने खुशी जाहिर की।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top