
हावड़ा के Council for the Indian School Certificate Examinations से संबद्ध St. Helen’s School के छात्र एस मोहम्मद ज़ीशान ने ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
ज़ीशान ने अंग्रेज़ी में 97%, हिंदी में 96%, इतिहास, नागरिक शास्त्र एवं भूगोल में 96%, गणित में 97%, विज्ञान में 94% तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 98% अंक हासिल किए। सभी विषयों में उन्हें ग्रेड 1 प्राप्त हुआ है।
उनकी इस शानदार सफलता पर माता इश्रत परवीन, पिता अब्दुल शाहाबुद्दीन, स्कूल परिवार तथा क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
