भाजपा चल रही है एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर: निर्भय पांडेय

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने 46 वां स्थापना दिवस पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज रोहण करके मनाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष निर्भय पांडे महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व ऊर्जा मंत्री वर्तमान विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल ,विधायक मेघश्याम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने पार्टी का ध्वजारोहण किया।

तत्पश्चात सभी वरिष्ठ नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा, जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के विचार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और पार्टी के संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार किया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि पार्टी के संस्थापकों ने पार्टी की स्थापना के समय जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे पूरा किया। पूरे हिंदुस्तान के हर क्षेत्र में भाजपा का प्रभाव है और लगातार पार्टी कीर्तिमान स्थापित कर रही है और यह अभी पड़ाव है और लक्ष्य वेदना अभी भी बाकी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जो भाजपा का अंग बनकर लगातार समाज सेवा करनी होगी।

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि पार्टी के स्थापना सप्ताह के तहत 7 से 13 अप्रैल तक मंडल एवं बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करें।
दूसरी ओर महानगर के होली गेट मंडल ने स्थापना दिवस पर जुबली पार्क स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लोकेश तायल के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण किया। यहां महानगर अध्यक्ष राजू यादव के साथ सभी कार्यकर्ताओं में हवन किया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top