तीन दिनों में पांच बार बैंक खाते से निकाले गए 3.07 लाख रुपये, न फोन आया और न कोई संदिग्ध मैसेज

Spread the love

हिन्दूकाल संवाददाता हावड़ा: न तो कोई फोन आया, न ही कोई संदिग्ध मैसेज मिला। बैंक से जुड़ी जानकारी या एटीएम पिन किसी के साथ साझा करने का भी सवाल नहीं था। इसके बावजूद तीन दिनों के भीतर पांच बार में बैंक खाते से 3 लाख 7 हजार रुपये गायब हो गए। साइबर ठगी की इस घटना के शिकार शिबपुर के बेताइतला निवासी प्रदीप कुमार हुए हैं। वह केंद्र सरकार के एक संस्थान में कार्यरत हैं।

आरोप है कि 17 से 19 नवंबर के बीच उनके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कभी 50 हजार तो कभी 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान जब भी वह ऑनलाइन पेमेंट ऐप का क्यूआर कोड स्कैनर चालू करने की कोशिश करते थे, ऐप अपने आप बंद हो जाता था। हालांकि, उस समय उन्हें इस गड़बड़ी का अंदाजा नहीं हुआ।

19 नवंबर की शाम को जब वह एटीएम में अपना बैंक बैलेंस चेक करने पहुंचे, तो खाते से बड़ी रकम गायब देखकर उनके होश उड़ गए। अगले दिन उन्होंने चुनाभाटी स्थित संबंधित सरकारी बैंक की शाखा में संपर्क किया, जिसके बाद उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया।

इस मामले में उन्होंने शिबपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हावड़ा सिटी पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top