हावड़ा में 42 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Spread the love

हावड़ा: ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से हावड़ा में 42 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को बरामद किया गया है। ये कछुए हावड़ा दूरगामी बस स्टैंड के पास स्थित टैक्सी स्टैंड से बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को हावड़ा स्टेशन ट्रैफिक गार्ड के पुलिसकर्मी इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दो लोगों पर पड़ी, जो थर्मोकोल के बक्से एक टैक्सी में रख रहे थे। पुलिसकर्मियों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद जब बक्सों को खोलकर जांच की गई तो उनमें कछुए मिले।

पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि इन कछुओं को उत्तर प्रदेश से दून एक्सप्रेस के जरिए हावड़ा लाया गया था।

हावड़ा ट्रैफिक गार्ड की ओर से बरामद सभी 42 कछुओं और गिरफ्तार आरोपी को गोलाबाड़ी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कछुओं को आगे वन विभाग को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top