हावड़ा ग्रामीण में फिर मिला दुर्लभ सफेद करैत सांप, जाल कारखाने से किया गया रेस्क्यू

Spread the love

उलूबेड़िया: हावड़ा ग्रामीण जिले के इलाके से एक बार फिर सफेद करैत सांप का रेस्क्यू किया गया है। इस बार आमता-2 ब्लॉक के जयपुर थाना अंतर्गत खालना इलाके में स्थित एक कारखाने के अंदर से सफेद करैत सांप को बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय निवासी रंजीत पाल ने जाल कारखाने के अंदर एक सफेद करैत सांप को देखा। इसके बाद उन्होंने वन्यजीव रेस्क्यू टीम के अभिक हाजरा, देबराज आड़ू और पिंटू पल्ले को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम कारखाने में पहुंची और सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

इस संबंध में वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता देबराज आड़ू ने बताया कि करैत एक विषैला सरीसृप है। मेलानिन अथवा पिगमेंट की कमी के कारण इस सांप की त्वचा के रंग में बदलाव आया है। हालांकि, उसकी आंखों के रंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को इस सफेद करैत सांप को वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

हावड़ा ग्रामीण जिले में सफेद करैत सांप का मिलना वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top