विंध्यवासिनी क्षेत्र में नए गेट को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों ने उठाए अनुमति पर सवाल

Spread the love

हावड़ा। विंध्यवासिनी क्षेत्र (पूर्व नाम सागर एरिया) में लगभग 50 वर्ष पुराने मुख्य गेट के रहते हुए दूसरा नया गेट खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में आने-जाने का रास्ता मात्र 14 फुट चौड़ा है। ऐसे में नए गेट के खुलने से वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होगी। लोगों का कहना है कि वर्तमान में भी संकरी सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि नए गेट को खोलने के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं। उनका कहना है कि यदि उचित अनुमति नहीं ली गई है तो इस पर प्रशासन को जांच करनी चाहिए।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि लोगों का आवागमन पहले से बने पुराने गेट से ही कराया जाए और नया गेट न खोला जाए, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जाम की समस्या न बढ़े।

फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top