55 निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

कोलकाता, 3 अगस्त 2026:- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम कृपा से संत निरंकारी मिशन की शाखा काशीपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
मानवमात्र के कल्याणार्थ आयोजित इस शिविर में कुल 55 भाई-बहनों ने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया। इस आयोजन में रक्त संग्रहित करने हेतु आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से डॉक्टर एवं उनकी टीम सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय विधायक श्री रितेश तिवारी उपस्थित हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘रक्तदान जीवन का सर्वोतम दान है जिससे हम किसी जरूरतमंद के प्राणों की रक्षा करते है। निसंदेह यह एक महान सेवा है।
इस आयोजन में रक्तदाताओं के लिए जलपान की उचित व्यवस्था रही। साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय मुखी श्री ज्ञान देव माली ने अतिथि गण, रक्तदाताओं, डाॅक्टर एवं उनकी टीम तथा आयोजन में उपस्थित सेवादारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
निसंदेह संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित रक्तदान जैसे सफल आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं अपितु निस्वार्थ सेवा का जीवंत उदाहरण है।
