2 सीटों से सत्ता के शिखर तक: हार के अंधेरे में छिपी जीत की कहानी

Spread the love

कभी-कभी सबसे बड़ी हार ही इतिहास की सबसे बड़ी शुरुआत बन जाती है।

साल 1984 की एक ठंडी शाम थी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके थे। भारतीय जनता पार्टी को महज दो सीटें मिली थीं। पार्टी कार्यालय में उदासी छाई थी। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर निराशा थी। राजनीतिक जानकार मान चुके थे कि शायद अब भाजपा का सफर यहीं थम जाएगा।

लेकिन उसी शाम दो नेता—अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी—पार्टी कार्यालय से निकलकर सिनेमा हॉल पहुंच गए। फिल्म चल रही थी, उस्तादों के उस्ताद।

माहौल भले ही हल्का था, लेकिन मन के भीतर भविष्य को लेकर एक तूफान चल रहा था।

तभी पर्दे पर एक गीत गूंजा—

“रात जितनी भी संगीन होगी, सुबह उतनी ही रंगीन होगी। गम न कर, जो है कातिल अंधेरा, किसके रोके रुका है सबेरा…”

गीत की ये पंक्तियां जैसे ही पूरी हुईं, आडवाणी जी ने अटल जी के हाथ पर हल्की-सी थपकी दी और मुस्कुराते हुए कहा—

“अटल जी… यहीं से हमारी यात्रा शुरू होती है।”

यह सिर्फ एक वाक्य नहीं था, बल्कि हार के बीच उम्मीद की एक नई किरण थी।

न किसी पर आरोप, न चुनाव आयोग पर सवाल, न वोट चोरी की शिकायतें।

बस एक दृढ़ निश्चय—काम करेंगे, लोगों के बीच जाएंगे और नया सवेरा खुद लाएंगे।

समय ने साबित कर दिया कि जिस हार को दुनिया भाजपा का अंत मान रही थी, उसी से एक ऐसी शुरुआत हुई जिसने देश की राजनीति की दिशा बदल दी।

हार अंत नहीं, नई शुरुआत भी हो सकती है

कभी-कभी जिंदगी भी हमें ऐसी ही 1984 जैसी हार देती है। सपने टूटते हैं, उम्मीदें बिखरती हैं और रास्ते बंद नजर आने लगते हैं।

लेकिन असली जीत उसी की होती है, जो हार के बाद भी चलना नहीं छोड़ता।

सीख यही है—

अंधेरा कितना भी गहरा क्यों न हो, सुबह को आने से कोई नहीं रोक सकता।

जो लोग मुश्किलों में भी मेहनत, धैर्य और विश्वास का साथ नहीं छोड़ते, सवेरा सबसे पहले उन्हीं के कदम चूमता है।

क्योंकि हार के बाद रुक जाना अंत है, लेकिन हार के बाद फिर से उठ खड़ा होना इतिहास रचने की शुरुआत है।

हिन्दूकाल समाचार | आपका प्यार, हमारा विश्वास


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top