हरदत राय चमरिया रोड पर हरेराम चौबे कोचिंग क्लासेस के नए सेंटर का उद्घाटन

Spread the love

भाजपा नेता मनोज पाण्डेय ने किया उद्घाटन, छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल

हिन्दूकाल संवाददाता

कोलकाता: शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरेराम चौबे कोचिंग क्लासेस के नए सेंटर की शुरुआत हरदत राय चमरिया रोड पर की गई। नए कोचिंग सेंटर का उद्घाटन भाजपा नेता मनोज पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिक्षा कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर के शिक्षक हरेराम चौबे ने भाजपा नेता मनोज पाण्डेय एवं भाजपा नेत्री शांति अग्रहरि को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने नई शैक्षणिक पहल की सराहना की और छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता ध्रुव अग्रहरि, संदीप सिंह खरवार, सुनील शाव, अभिषेक शाव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं कोचिंग सेंटर के छात्र उपस्थित रहे।

नए सेंटर की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन और पढ़ाई के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने इस पहल को छात्रों के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top