मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में INDIA गठबंधन की विरोध सभा, बंगाल से 10 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

Spread the love

रविवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ओर से विरोध सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में शामिल होने के लिए कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

शनिवार की दोपहर हावड़ा स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह को राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होते देखा गया। इसी तरह सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से भी कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। इससे पहले शनिवार सुबह पूर्वा एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि पश्चिम बंगाल से कम से कम 10 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता इस विरोध सभा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र की हत्या की गई है और देश के नागरिकों की नागरिकता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारा दिया है— “वोट चोर, गद्दी छोड़!”


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top