“पापिया अधिकारी की जीत टॉलीगंज की जनता की जीत” — संदीप धर

Spread the love

कोलकाता, 07 मई (मोहम्मद नईम) :
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष Sandeep Dhar ने टॉलीगंज विधानसभा सीट से विजयी हुई Papiya Adhikari को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में संदीप धर ने कहा कि पापिया अधिकारी की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि टॉलीगंज की जनता के विश्वास और उम्मीदों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

संदीप धर ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़ी पापिया अधिकारी की सक्रिय राजनीतिक भूमिका से टॉलीवुड उद्योग को भी नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कला, संस्कृति और फिल्मी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिससे टॉलीगंज समेत पूरे बंगाल के फिल्म जगत को लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि पापिया अधिकारी की जीत से न केवल टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे फिल्म जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है। संदीप धर ने भरोसा जताया कि नई विधायक जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगी और टॉलीगंज के विकास, समृद्धि एवं जनकल्याण के नए रास्ते खोलेंगी।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top