देव दीपावली को लेकर हावड़ा के गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, साफ-सफाई और रोशनी से सजेंगे घाट

Spread the love

हावड़ा: देव दीपावली को लेकर हावड़ा शहर के गंगा घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर गंगा घाटों की साफ-सफाई के साथ रोशनी और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। बेलूड़ गंगा घाट, बांधाघाट, राम-सीता घाट, नया मंदिर, रामकृष्णपुर गंगा घाट और शिवपुर गंगा घाट सहित कई स्थानों पर देव दीपावली मनाई जाएगी।

इस पर्व को लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाएं तैयारियों में जुटी हुई हैं। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कई घाटों पर विशेष गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बनारस से विद्वान पंडितों को बुलाया गया है, जो पारंपरिक तरीके से गंगा आरती करेंगे।

वहीं, नया मंदिर स्थित गंगा घाट पर पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त मंत्री सपन दासगुप्ता के पहुंचने की भी चर्चा है। देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों को दीपों और रोशनी से सजाने की तैयारी चल रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top