
हिन्दूकाल संवाददाता :हावड़ा: आगामी काली पूजा को देखते हुए हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। डीएसपी (ट्रैफिक) और संबंधित ट्रैफिक गार्ड के ओसी की निगरानी में विभिन्न इलाकों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही पुलिस की ओर से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि काली पूजा के दौरान किसी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना न हो।
पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है।
