हिन्दूकाल संवाददाता : जाड़े में पैरों की एड़ियां फटना कॉमन प्रॉब्लम है। दरहसल इसका मुख्य कारण हवा में शुष्कता और पैरों की त्वचा में नेचुरल ऑयल का कम होना है। ऐसे में चलने या खड़े होने से, सूखी और सख्त त्वचा पर दबाव पड़ता है, तो उसमें दरारें पड़ने लगती हैं।
एड़ियां फटना, मुख्य कारण
- ठंडी और शुष्क हवा: सर्दियों में नमी कम होने से त्वचा की ऊपरी परत रूखी और बेजान हो जाती है।
- नंगे पैर चलना या खुली चप्पल: घर के ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने या पीछे से खुली चप्पल पहनने से एड़ियों पर दबाव बढ़ता है।
- बहुत गर्म पानी का उपयोग: नहाने या पैर धोने के लिए ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है।
- शरीर में पोषण और पानी की कमी: पर्याप्त पानी न पीने और शरीर में विटामिन (विशेषकर विटामिन E) की कमी से त्वचा की लचक कम हो जाती है।
- अन्य स्वास्थ्य समस्याएं: डायबिटीज (मधुमेह), थायराइड, एक्जिमा या लंबे समय तक खड़े रहने की आदत भी इसे बढ़ा सकती है।
कोरियन उपाय:-
- गुनगुने पानी से सफाई: रात को सोने से पहले पैरों को 10–15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगोएं। पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं।
- मृत त्वचा (Dead Skin) हटाएं: पैर भीगने के बाद प्यूमिस स्टोन से एड़ियों को हल्के हाथों से रगड़ें ताकि कठोर परत निकल जाए। इसे ज्यादा जोर से न रगड़ें।
- गहरी नमी : पैरों को पोंछकर तुरंत उन पर पेट्रोलियम जेली , नारियल का तेल, या देसी घी की मोटी परत लगाएं।
- मोजे पहनकर सोएं: रात में क्रीम या तेल लगाने के बाद सूती मोजे पहनकर सोएं। इससे नमी अंदर बंद रहती है और सुबह तक एड़ियां काफी नरम हो जाती हैं।
हेल्थी टिप्स:-
- पर्याप्त पानी पिएं: सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर पानी पीते रहें।
- सही फुटवियर चुनें: घर के अंदर भी मुलायम सोल वाली चप्पल या मोजे पहनें और बाहर जाते समय पीछे से बंद जूते पहनें।
- डॉक्टर को कब दिखाएं: यदि दरारों से खून आ रहा है, बहुत तेज दर्द है, सूजन है, या आपको डायबिटीज है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से सलाह लें।
- कोरियन पैडिक्योर:- फटे ऐरिया के लिए कोरियन पैडिक्योर बहुत ही फायदेमंद ट्रीटमेंट है।
सतर्कता:-
अगर आपको डायबिटीज है,तो पेडीक्योर करते समय नाखून बहुत ध्यान से काटे।
नाखून काटते समय ध्यान रखें की क्लाइंट की स्क्रीन ना कट जाए।
डायबिटीज पेशेंट के लिए सबसे अच्छा है नेल फाइल कर देना।
डायबीटिक पेशेंट के लिए एक जरूरी बात। पेडीक्योर करते समय क्यूटिकल कटिंग अवॉइड करें।
