हमारी पार्टी MLC चुनाव लड़ेगी : तेज प्रताप

Spread the love

पटना : जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधान परिषद की कई सीट के लिए आगामी चुनाव लड़ेगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए विधान परिषद के 4 मौजूदा सदस्यों (MLC) और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए 4 सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। यादव ने वैशाली में पत्रकारों से कहा कि हां, हमारी पार्टी आगामी चुनाव में कुछ MLC सीट पर चुनाव लड़ेगी।

यादव को उनके पिता लालू प्रसाद ने पिछले साल 25 मई को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इससे एक दिन पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर अनुष्का नामक महिला के साथ ‘रिश्ते में होने’ की बात स्वीकारी थी। बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया था और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव।

दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक’ हो गया था। लालू प्रसाद ने भी ‘गैरजिम्मेदाराना व्यवहार’ का हवाला देते हुए उनसे अपना नाता तोड़ लिया था। ऐसी खबरें हैं कि 4 शिक्षक और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव सितंबर या अक्टूबर में हो सकते हैं क्योंकि इन सीट पर मौजूदा एमएलसी का कार्यकाल नवंबर के मध्य में समाप्त हो रहा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी शामिल हैं।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top