हिन्दूकाल संवाददाता हावड़ा: अवैध ऑनलाइन जुए के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हावड़ा की श्यामपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान ऑनलाइन जुए के धंधे में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण जब्त किए गए हैं। इनमें मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर और डेटा केबल शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने अवैध गतिविधियों से अर्जित होने की आशंका में नकद रुपये भी बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पश्चिम बंगाल के ‘Gambling and Prize Competitions Act’ की संबंधित धाराओं के तहत श्यामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
